November 4, 2026

विवाह, प्रेम, रिश्तों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निशुल्क परामर्श की सुविधा का किया शुभारंभ ।

0
IMG-20250109-WA0006

Launched the facility of free counseling to solve problems related to marriage, love and relationships.

 

 

देहरादून, उत्तराखंड.
मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी सामाजिक संस्था ने विवाह, प्रेम, रिश्तों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निशुल्क परामर्श की सुविधा का शुभारंभ किया। संस्था के अध्यक्ष और संस्थापक मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) ने बताया कि आजकल रिश्तों में संतुलन बनाने, प्रेम बनाये रखने और सुचारू रखने के लिए दंपत्तियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और फलस्वरुप सम्बंध विच्छेद, तलाक और ब्रेकअप के मामले बहुत बड़ी चुनौती बन गये हैं जिनके कारण कई बार युवक-युवतियों को आत्मघाती कदम उठाने पड़ जाते है। ऐसी मनःस्थिति से बेहतर और मजबूत तरीके निपटने और चुनौतियों को सुलझाने के लिए एक सकारात्मक मानसिक दशा की जरूरत होती है। ऐसे में पेशेवर परामर्शदाता बड़ी मदद करते हैं और सही समय पर मदद लेकर रिश्तों से जुड़े जोखिम भरे कदम उठाने से बचा जा सकता है। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी के अनुभवी, कुशल और पेशेवर परामर्शदाताओं की टीम से इस सम्बंध में बात करके और सलाह लेकर रिश्तों को सुधारने के लिए निशुल्क सेवाओं को प्राप्त किया जा सकता है। इस मुहिम में संस्था के सदस्य विभा भट्ट, राहुल भाटिया, भूमिका भट्ट शर्मा, एडवोकेट कुलदीप भारद्वाज, पूनम नौडियाल और सुनिष्ठा सिंह अपना अनुभव और कौशल से परामर्श प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल