November 2, 2026

उप-जिलाधिकारी की मौजूदगी हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले की बैठक आयोजित

0
IMG-20220901-WA0016

 

जनपद चमोली के पोखरी में हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग मेले के आयोजन को लेकर उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता की अध्यक्षता में मेले की रूप रेखा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन,खेल विभाग,वन विभाग स्वास्थ्य विभाग,जल संस्थान, समाज कल्याण, विधुत विभाग , सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न विभागों से व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई।
बैठक  के दौरान उप-जिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कहा 14 सितंबर से मेले का आयोजन किया जाना है जिसमें व्यवस्था को लेकर समस्त विभागों से चर्चा की गये सभी विभागों को व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।

आपको बता दे कि 14 सितंबर को हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल की पुण्य तिथि है। और अब यह मेला हर साल इसी तिथि को आयोजित किया जायेगा।जिलाधिकारी पोखरी कमलेश मेहता ने बताया कि यह मेला एक सप्ताह तक आयोजित किया जायेगा।

अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल,लोक निर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार, पीएमजीएसवाई के सहायक अधिशासी अभियंता सत्यपाल ,व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ भास्करचंद्र वेवनी,वन दरोगा आनंद सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी संजय रावत, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक पंत,जल संस्थान के जेई मनमोहन सिंह, विधुत विभाग के जेई धीरेन्द्र भंडारी,थाना अध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार, युवा कल्याण अधिकारी दीपक ,हरिश चौहान, रमेश चौधरी, सहित तमाम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल