October 26, 2026

आराध्य देव भूमियाल रावल देवता की दिवारा यात्रा के समुद्र मंथन कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण, 4 जून को होगा भव्य आयोजन।

0
IMG-20240603-WA0013

Preparations for the Samudra Manthan program of the Diwara Yatra of the adorable god Bhumiyal Rawal Devta are complete, a grand event will be held on June 4.

 

गौचर:प्रसिद्ध आराध्य देव भूमियाल रावल देवता की छ माह की दिवरा यात्रा बन्याथ कार्यक्रम अन्तिम चरण में चल रही है। इस दिवारा यात्रा बन्याथ में रूद्रप्रयाग चमोली के अनेक गांवों के भ्रमण के बाद गौचर व सारी गांव के मध्य झालीमठ में भव्य समुद्र मंथल का कार्यक्रम 4 जून को आयोजित किया जायेगा। रावल देवता दिवारा यात्रा समिति के संयोजक सुनील पंवार व अध्यक्ष वृजमोहन पंवार ने बताया कि समुद्र मंथन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। समुद्र मंथन कार्यक्रम के तहत ठीक 8 बजे प्रातःकाल से रावल देवता का पूजन कार्यक्रम झालीमठ अलकनंदा तट पर आयोजित किया जायेगा। समुद्रमंथन का कार्यक्रम दिन के 11 बजे तक ही रहेगा। इस दौरान सभी भक्तों के लिए भण्डारें का आयोजन किया गया है।
उन्होंने समुद्र मंथन कार्यक्रम में पधारने वाले सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पंहुचने की अपील की है।ताकि समुद्र मंथन कार्यक्रम के दौरान सभी भक्तों को रावल देवता का आर्शीवाद मिल सके।
आपकों बता दें कि बन्याथ के इस अन्तिम कार्यक्रम के बाद रावल देवता बानी गांवों को भ्रमण करेंगें। 12 जून को वापस अपने नियत स्थान विजराकोट स्थित मंदिर में पंहुच जायेगे। और इस स्थान पर 12 जून से 20 जून तक भव्य हवन पूजा पाठ,भजन कीर्तन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल