September 29, 2026

सियासतःकर्णप्रयाग सीट पर दावेदारों की बाढ़ से हाईकमान दुविधा में

कर्णप्रयाग-विधान सभा चुनाव 2022 के टिकटों की लिस्ट जारी होने से पहले ही प्रदेश की कई विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस व सत्ताधारी पाटी भाजपा के प्रत्यासियों की फहरिस्त लगातार लम्बी होती जा रही है। वही कांग्रेस के लिए कर्णप्रयाग विधानसभा सीट में प्रत्यासी चुनने पाटी हाईकमान  के पसीना छूट रहा है। कर्णप्रयाग के पूर्व विधायक डॉ अनसूया प्रसाद मैखुरी के आकस्मिक निधन के बाद यहां दावेदारो की बाड़ सी आ गई है। कांग्रेस पाटी ने टिकट के चयन में सही प्रत्यासी का चयन नहीं किया तो पाटी को इस सीट से नुकसान हो सकता है। दावेदारों की फहरिस्त में जहां सबसे पहला नाम पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी का है तो वही नंदाराज जात के महामंत्री व पूर्व राज्य मंत्री भुवन नौटियाल प्रबल दावेदारों में सुमार है। कांग्रेस महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट,पूर्व दायित्वधारी सुरेश कुमार बिष्ट,सुरेन्द्र सिंह बिष्ट सूरी,वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार डिमरी,जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट,पूर्व ब्लाक प्रमुख कमल सिंह रावत कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष इंन्दू पंवार के साथ साथ पूर्व विधायक अनसूया प्रसाद मैखूरी की पत्नी सावित्री मैखुरी की दावेदारी भी सामने आने से हाईकमान को टिकट देने में काफी मसस्कत करना पड रहा है।
विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कांग्रेस के युवा नेता व गौचर नगर पालिका के दो बार के अध्यक्ष रहे मुकेश नेगी का रिपोर्ट कार्ड सर्वे में सबसे उपयुक्त पाया गया है।और उनकी दावेदारी पर मुहर लगना तय है। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कांग्रेस हाईकमान किस उपयुक्त प्रत्यासी पर अपना दांव लगाती है।

भानु प्रकाश नेगी
Spread the love
error: Content is protected !!