July 29, 2026

हरदा के ट्वीट से राजनीति भूचाल, बताया अपने ही संगठन के नेताओं को मगरमच्छ

उत्तराखंड में 2022 विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक ट्वीट न सिर्फ उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है बल्कि कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट में अपनी ही पार्टी के संगठन पर सहयोग न करने का बड़ा आरोप लगाया है।

हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा कि ” है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है! फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्” बड़ी उपापोह की स्थिति में हूँ, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे!”

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!