November 25, 2026

पोखरीःप्राथमिक विद्यालयों की ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन्न

0
WhatsApp Image 2023-10-11 at 3.19.10 PM (1)

 

चमोली जिले के पोखरी मिनी स्टेडियम में जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह भंडारी की मौजूदगी में अंतिम दिवस की खेल कूद प्रतियोगिता की गई .

]

प्राथमिक विद्यालय बंगथल के अर्पित नेगी ने 100 मी 200 मी और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया .लंबी कूद में अर्पिता ने प्रथम समीर ने द्वितीय और विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग जूनियर स्तर पर बालक वर्ग थालाबैंड संकुल ने प्रथम पोखरी संकुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया कबड्डी में प्राथमिक स्तर पर बंगथल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सुलेख में प्राथमिक बंगथल के प्रणव नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.  बंगथल के शिक्षक रघुवीर सिंह नेगी ने कहा प्राथमिक विद्यालय बंगथल का ब्लॉक स्तरीय सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है.
प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह भंडारी ने कहा जूनियर और प्राथमिक स्तर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा खेल में इस बार अधिक संख्या में प्रतिभा किया गया है यही से छात्रों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान प्रथम द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया.
इस अवसर पर डॉ बृजेंद्र कठैत, चंद्र प्रकाश कंडारी राकेश त्रिपाठी ,पंकज पांडे ,चंद्रप्रकाश नौटियाल, सुमन लता, विजय सिमल्टी ,ताजबर राणा, उपेंद्र सती, विनोद सजवाण,कल्याण सिंह चौधरी रघुवीर सिंह नेगी प्रमोद असवाल सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल