February 16, 2025

PM MODI ने किया 38 वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ

   

PM Modi grandly inaugurated the 38th National Game

पीएम मोदी बोले- देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं

 

पीमए मोदी ने कहा कि देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। बदीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकनॉमी भी है। खिलाड़ी के पीछे एक बड़ी टीम होती है। भारत स्पोर्ट्स समान बनाने में आगे बढ़ रहा। मेरठ में हजारों फैक्ट्रियां हैं जहां स्पोर्ट्स समान बन रहा है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है।

 

तीन गुना हुआ स्पोर्ट्स का बजट- पीएम मोदी।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है। देश भर में खेलों इंडिया के तहत आधुनिक स्पोर्ट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। देश की पहली स्पॉट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है, इन कोशिशों का नतीजा पदक तालिका में दिख रहा है। ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन किया है।

हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे- पीएम मोदी।

पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। उन्होंने खो-खो और शतरंज की हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया। कहा कि जैसे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।


ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा भारत- पीएम।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है। वहां निर्माण, परिवहन, टूरिज्म, होटल्स आदि को मिलता है।

यूसीसी लागू कर ऐतिहासिक काम किया- पीएम।

कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है।

पीएम मोदी ने किया शीतकालीन यात्रा पर आने का आह्वान।

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे। राज्य सिर्फ चार धाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकता। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी। उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मैं सर्दियों में खुद आना चाहता। लोगों से अनुरोध करूंगा कि शीतकाल में यहां जरूर आएं, यहां एडवेंचर खेल हैं।
फिट इंडिया बनाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ऐसी चुनौती की बात करना चाहता हूं, हमारे देश में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हर उम्र के लोग, युवा प्रभावित हो रहे। इससे डायबिटिक, हार्ट के रोग बढ़ रहे। फिट इंडिया मूवेंट से देश जागरूक हो रहा है। नेशनल गेम भी फिट और बैलेंस लाइफ सीखते हैं। उन्होंने स्टेडियम में मौजूद सभी युवाओं से फिट इंडिया का आह्वान किया।

2025 शंखों का हुआ नाद, नेशनल गेम्स का शुभारंभ।

पीएम मोदी ने युवाओं से स्टेडियम में फ्लेश लाइट जलवाई और नेशनल गेम्स के शुभारंभ की घोषणा की।

38 वें राष्ट्रीय खेल-एक नजर

आयोजन अवधि
-28 जनवरी 2025 से लेकर 14 फरवरी 2025 तक आयोजित होंगी खेल गतिविधियां

खेल स्पर्धाएं
-कुल 35 खेल स्पर्धाएं होनी हैं। इसमें से 33 मेडल टेली गेम, दो डेमो गेम।

नए खेल
-योग व मलखंब को इस बार मेडल टेली गेम बतौर शामिल किया गया है।

प्रतिभागिता
-पूरे देश से लगभग दस हजार खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे।

पहाड़ से मैदान तक
-आठ जिलों में गतिविधियां, दून-हरिद्वार से खटीमा-टिहरी तक आयोजन

हरित पहल
-ग्रीन गेम थीम है। पदकों से लेकर तमाम कार्यक्रमों में हरित पहल की छाप।

प्रतीक-पहचान
-राज्य पक्षी मोनाल मौली के रूप में शुभंकर। मशाल का तेजस्विनी नाम।

ध्येय वाक्य
-खेलों की टैगलाइन संकल्प से शिखर तक है, जिसका जिक्र एंथेम में भी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!