June 26, 2026

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ो की रानी मसूरी में हिमालयन कार रैली का आयोजन

मसूरी में हिमालयन कार रैली का पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने फ्लैग ऑफ किया। इस कार रैली में 101 कारों ने प्रतिभाग किया। जिसमें चार विंटेज कार शामिल हुई। इस मौके पर आयोजकों में काफी उत्साह देखा गया। वहीं पैरालिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी डा.दीपा मलिक ने हिमालयन कार रैली में प्रतिभाग किया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हिमालयन कार रैली में प्रदेश के पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चार दशक के बाद एक बार फिर हिमालयन कार रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों और विदेशों से भी लोगों ने प्रतिभाग किया है जिससे प्रदेश में पर्यटन के साथ आर्थिक रूप् से काफी बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 1971 में हिमालयन कार रैली शुरू हुई थी जो बीच में कुछ कारणों के कारण रुक गई थी। एक बार इसका दोबारा जीवित किया गया है। उन्होने कहा कि कार रैली में खास बात यह है कि प्रतिभागी अपने परिवार के साथ कार रैली में शिरकत कर प्राकृतिक सौदर्य के साथ एडवेंचर का भी मजा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरीके के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलता है वही प्रदेशों की संस्कृति का भी आदान-प्रदान होता है जिससे एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!