October 22, 2024

ओ पी बहुगुणा और दीपक नेगी को गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था के नये अध्यक्ष व महासचिव की मिली जिम्मेदारी।

OP Bahuguna and Deepak Negi got the responsibility of the new president and general secretary of the Garhwal Bhratri Mandal organization.

Dehradun: गढ़ भवन ,वैल रोड़ क्लेमेंट टाउन , देहरादून में गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजी) क्लेमेनटाउन देहरादून का वार्षिक आम सभा का आयोजन संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल की अध्यक्षता में हुआ। आम सभा का शुभारंभ संस्था के महासचिव जयपाल सिंह रावत ने सभी उपस्थित सदस्यों के स्वागत उद्बोधन से प्रारंभ किया। तत् पश्चात संस्था के पूर्व कोषाध्यक्ष विलोचन वर्थवाल ने वर्ष 2023-2024 का आय व्यय का लेखा जोखा सभा के पटल पर रखा।जिसको सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित किया। इसी क्रम में संस्था के महासचिव रावत ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने संस्था के नव भवन का कार्य निर्माण सम्पन्न होने पर सभी का आभार जताया।इस दौरान कुछ शंकाओं का भी समाधान किया गया।


कर्नल (से नि) आर पी नौटियाल के नेतृत्व एक चुनाव कमेटी गठित की गई जिसमें चुनाव अधिकारी कर्नल आर पी नौटियाल के साथ कर्नल आर एस बिष्ट , पूर्व महासचिव जे यस रावत, कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, बीरेंद्र सिंह बिष्ट थे।
इस चुनाव में विशेष बात यह रही कि इस समय संस्था के अध्यक्ष पद हेतु दो नाम आए जिसे बाद में चुनाव कमेटी की सहमति से मतदान (Voting) पद्धति से सम्पन्न करवाना पड़ा।इस चुनाव में पूर्व अधिशासी अभियंता जल संस्थान ओ पी बहुगुणा अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण थपलियाल और संस्था के महासचिव दीपक सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित किए गए। पुरानी कार्य कारिणी ने नव कार्य कारिणी को अपना पदभार संभाला तथा संस्था के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष बहुगुणा ने सभी का धन्यवाद किया और साथ ही भविष्य में संस्था के लिए हरसंभव कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ पुरानी कार्य कारिणी के अध्यक्ष सेमवाल और जयपाल सिंह रावत ने लोगों के अपार सहयोग और प्यार का आभार जताया और धन्यवाद दिया।
इस आम सभा में संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत जी , पूर्व महासचिव आर सी एस रावत , पूर्व महासचिव जे यस रावत, राजू फर्स्वाण , उपाध्यक्ष आर पी चमोली , उपाध्यक्ष सुबेदार मेजर बादर सिंह रावत , उपाध्यक्ष सुषमा सजवाण/चौधरी , सांस्कृतिक सचिव यशवन्ती थपलियाल, सुबेदार मेजर बी डी बडोनी , सुबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं विश्व भास्कर मेंदोला, नन्द लाल कोठारी कैप्टन आलम सिंह भण्डारी, जे यस रावत, ओ पी पोखरियाल , बीरेंद्र सिंह बिष्ट, कर्नल आर पी नौटियाल , कर्नल आर एस बिष्ट सभी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!