October 14, 2026

सीएम धामी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डा की शौचालय की छत गिरने से हुई दुर्घटना के डीएम चम्पावत ने दिये जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी चम्पावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डा के शौचालय की छत गिरने की घटना के मजिस्ट्रियल जांच के लिये एस.डी.एम पाटी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में एस.डी.एम को निर्देश दिये हैं कि इस दुर्घटना के कारणों की तत्काल जांच पूर्ण कर 15 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराये। जिलाधिकारी चम्पावत ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक छात्र के परिजनों को दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जायेगी तथा घायल छात्रों के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!