November 25, 2026

पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर गृह क्षेत्र पोखरी में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, ढोल की थाप जमकर झूमे कार्यकर्ता

0
IMG-20220731-WA0015

 

जनपद चमोली के पोखरी ब्लॉक में बद्रीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विनायक धार से पोखरी गोल बाजार तक रैली निकाली और कार्यकर्ता जमकर झूमे एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की।
नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा यह बद्रीनाथ विधानसभा के लिए गौरव का पल है पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।
भाजपा के नगर और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सती और वीरेंद्र पाल भंडारी ने कहा पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट का प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है इसे क्षेत्र में जो कार्य पूरे नहीं हुए हैं उनको गति मिलेगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा
वहीं पूर्व महिला आयोग के सदस्य वत्सला सती ने कहा पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने से क्षेत्र का तेजी से विकास होगा ।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, रौता के ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा, रामेश्वर त्रिपाठी, वत्सला सती,रंजना रावत,भरत चौधरी , अवधेश रावत, राधा रानी रावत, सुभाष रावत , रमेश चौधरी, महामंत्री भरत चौधरी, नारायण सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि डॉ मातबर रावत, डॉ तारादत्त पुरोहित,कमल चौधरी, प्रदीप बर्त्वाल, सहित तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल