November 23, 2026

उत्तराखंड महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां।

0
IMG-20230804-WA0041

 

देहरादून :मध्यप्रदेश में उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रवास के दौरान जन-जन तक पहुंचाया। देश की आर्थिक समृद्धि, विकास और बहुआयामी प्रगति के लिए सुशासन को महत्वपूर्ण बताया है ऐसे में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया ।

महिला सशक्तिकरण और सरकार की उपलब्धियों को भी महिलाओं के साथ साझा किया। भाजपा महिला मोर्चा उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने 1 अगस्त से 2 अगस्त तक भाजपा की विकास यात्रा के दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम में भोपाल जिला ग्रामीण क्षेत्र में प्रवास किया। उत्तराखंड महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने बैरसिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास किया ।

केंद्र सरकार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को भी महिलाओं के साथ साझा किया। प्रवास की शुरुआत बैजनाथ धाम चपडिया में श्री भोलेनाथ के दर्शन के साथ शुरुआत की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री जिला अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई भी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा नम्रता सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं के साथ में संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ भी संवाद किया ।

मोटे अनाज को उगाने को लेकर किसानों के साथ में विचार विमर्श हुआ इस दौरान उत्तराखंड महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी को भोपाल जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि सभी कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। उत्तराखंड महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया शिक्षा स्वास्थ्य के साथ कृषि जैसे क्षेत्रों में सरकार उत्कृष्ट कार्य कर रही है जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

आपको बता दें कि प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री कमली भट्ट ने सिरोही में 1 अगस्त से 2 अगस्त तक प्रवास किया । रुचि भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने रायसेन में ,रश्मि रस्तोगी प्रदेश उपाध्यक्ष जिला भोपाल ग्रामीण में प्रवास किया। इसी तरह से 1 अगस्त से 2 अगस्त तक मोहनी पोखरियाल प्रदेश उपाध्यक्ष देवास में, कल्पना बोरा प्रदेश प्रवक्ता ने हेडा में प्रवास किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल