November 22, 2026

आज्ञाकारी व संस्कारी संतान माता-पिता के लिए दुनियां का सर्वोत्तम धन होता हैःआचार्य डॉ.राजदीप डिमरी।

0
IMG-20230804-WA0042

आज्ञाकारी व संस्कारी संतान माता-पिता के लिए दुनियां का सर्वोत्तम धन होता हैःआचार्य डॉ.राजदीप डिमरी।

देहरादून रायपुर रोड स्थित लाडपुर में श्री विश्वनाथ शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा का लगातार वर्ष 2003 से भव्य आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण की कथा के पंचम दिवस कथा व्यास आचार्य डॉ. राजदीप डिमरी ने माता पार्वती की मायके से विदाई,देवसैनानी कुमार कार्तिकेय के जन्म व ताडकासुर वध,कार्तिकेय व गणेश के विवाह की कथा,हिरणाकश्यप व प्रहलाद की कथा का सुन्दर वर्णन किया। इस दौरान उन्हानों  कहा कि धर्म की हानि होने पर माताओं को काली का रूप धारण कर दृष्टों का संहार करना चाहिए। आज्ञा कारी बालक माता-पिता के लिए दुनियां का सर्वोत्तम धन होता है। अधिक धन सदैव दुख का कारण बनता है। संगीतमय कथा के दौरान शिव भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया।
कथा व्यास आचार्य डॉ. राजदीप डिमरी ने अपने वक्तब्य में कहा कि कथाओं से व्यक्ति के अन्दर संस्कार आते है। धर्म की रक्षा के लिए कथाओ का आयोजन आवश्यक है।
वही मंदिर समिति के कथा आयोजकों का कहना है कि, भगवान शिव के इस पवित्र मंदिर में समय समय पर धार्मिक आयोजन किये जाते है। जिसमें लाडपुर के लोगों का सामुहिक सहयोग रहता है।
गौरतलब है कि,लाडपुर के श्री विश्वनाथ मंदिर में हर साल श्रावण मास में मंदिर समिति द्वारा शिव महापुरण कथा का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य विश्व के सभी प्राणियों का कल्याण रहता है। इस साल श्रावण मास मलमास में होने के कारण इस कथा का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।
शिव महापुरण कथा के दौरान,मंदिर समिति के सदस्य के.डी. पाण्डे,बी.डी. कोटनाला,तिलक सिंह नेगी,दीवान सिंह राणा,विनोद शर्मा,पी.आर. बहुगुणा,बी.सी.तिवारी,एवं अशोक क्षेत्री,पण्डित दिवाकर प्रसाद कंसवाल,संगीत मंडली के रजनीश थपलियाल,राहुल भट्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भानु प्रकाश नेगी,हिमवंत प्रदेश न्यूज लाडपुर देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल