October 16, 2026

महिला मोर्चा के पदाधिकारी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को दी बधाई ,ओलावृष्टि से पूरे नुकसान को हुई लेकर चर्चा।

IMG-20230822-WA0075

 

 

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में मोर्चे के पदाधिकारी ने आज राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर मिलकर उन्हें बधाई दी है इस मौके पर भाजपा के महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी,मौजूद रही है। गीता रावत प्रदेश महिला महामंत्री, रुचि भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष ,भावना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूनम शर्मा प्रदेश महामंत्री, नेहा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी,
वंदना ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष अध्यक्ष शकुंतला देवलाल कार्यालय प्रभारी आदि मौजूद रही है।

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने सभी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

आशा नौटियाल कहना है कि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को पार्टी संगठन में काम करने का अच्छा तजुर्बा रहा है । राष्ट्रीय स्तर पर काम करने पर जिम्मेदारी मिली है। इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है जिस तरह से केंद्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा सांसद पर भरोसा जताया है।

उन्हें उम्मीद है कि अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वाहन करेंगे देश और प्रदेश में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

वही औपचारिक रूप से बातचीत करते हुए पार्टी संगठन को लेकर भी चर्चा की गई बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के बारे में भी विचार मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि चंपावत की तरह से ही पार्टी बागेश्वर उप चुनाव में भी अपना परचम लहराएगी।

वही उत्तराखंड में ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यसभा सांसद से औपचारिक बातचीत की। जिसमें सरकार की तरफ से किए जा रहे काम को लेकर चर्चा की गई।

नरेश बंसल का कहना है कि राज्य सरकार दोनों मंडलों में बारिश से हो रहे नुकसान का आकलन कर रही है हर संभव आपदाग्रस्त लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है खासतौर से जिन क्षेत्रों में सड़के छतिग्रस्त हुई उनको दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के नेतृत्व प्रदेश सरकार हर संभव काम कर रही है ।राज्य सरकार को केंद्र सरकार ने इस आपदा की घड़ी में हर मदद करने भरोसा दिया है ।

उनका कहना है कि सरकार पुरी मौस्तैदी के साथ में आम लोगों के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।आपको बता दें कि आज प्रतिनिधिमंडल में आशा नौटियाल प्रदेश अध्यक्ष,गीता रावत प्रदेश महामंत्री,रुचि भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, भावना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पूनम शर्मा प्रदेश महामंत्री ,नेहा शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी ,वंदना ठाकुर प्रदेश कोषाध्यक्ष, शकुंतला देवलाल कार्यालय प्रभारी आदि मौजूद रही ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!