October 17, 2026

उत्तराखंड के सभी महाविद्यालयों में 1 अक्टूबर से शुरू होगा पठन-पाठन का कार्य

वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दस्तक के बाद से ही प्रदेश के सभी महाविद्यालय नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहे थे। यही नहीं कुछ कॉलेजों से ऑनलाइन मध्यान से पठन-पाठन का कार्य किया जा रहा था। लेकिन अब यूजीसी की ओर से जारी गाइड लाइन के बाद उत्तराखंड राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि एक अक्टूबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से शुरू हो जाएगा । इस सिलसिले में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।  बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक सितंबर से प्रदेश के सभी महाविद्यालय खुल जाएंगे और एक अक्टूबर से सभी महाविद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।  हालांकि कोविड-19 से बचाव के लिए जारी केंद्र सरकार की गाइड लाइन और यूजीसी की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुरूप ही पठन-पाठन का कार्य किया जाएगा।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!