August 11, 2026

गौचर: ऑल वेदर रोड की निर्माणदायी संस्था की लापरवाही आमजन से परेशान, व्यापारियों को नुकसान

गौचर क्षेत्र के आसपास ऑल वेदर रोड की  निर्माणदायी संस्था एनएचआई डीसीएल द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पंवार ने कार्यदाई संस्था की जिलाधिकारी चमोली से शिकायत की है ।

उन्होंने एक पत्र जारी कर जिलाधिकारी चमोली को अवगत कराया है कि पिछले 2 सालों से चल रहे ऑल वेदर रोड की निर्माणदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य अधूरे छोड़े जाने के कारण जगह-जगह गड्ढे किए गए हैं, बिजली के पोल खड़े हुए हैं, पानी की पाइप लाइन अस्त-व्यस्त है, नाली निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ा गया है, डामरीकरण कई स्थानों पर उखड़ गया, जिससे गौचर क्षेत्र के व्यापार संघ और आमजन को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।

खासकर इस अव्यवस्था के कारण व्यापार संघ को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सुनील पवार ने जिलाधिकारी को कार्यदाई संस्था से शीघ्र अधूरे कार्य पूर्ण करने की अपील की है ताकि गौचर क्षेत्र की जनता व व्यापार संघ को राहत मिल सके।

Spread the love
error: Content is protected !!