चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न





गोपेश्वर।
जनपद चमोली में जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सहित नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं के स्वागत गीत से हुआ, जिसके बाद अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सर्वप्रथम अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्ष और सभी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर ढाक वार्ड से आयुषी, उर्गम से रमा देवी, सैजी से संतोषी, देवर खड़ोरा से जय प्रकाश, पिलंग से बिपिन फरस्वाण, सलना से दिव्या भारती, थालाबैंड से वीरेन्द्र सिंह, जाख से रेखा देवी, सिमली से विक्रम सिंह, थिरपाक से सरोजनी देवी, भल्सो से बिसम्बरी देवी, मालसी से कामेश्वरी देवी, कोठा से सुरेश कुमार, बछुवावाण से अनीता रावत, कोठली से साक्षी नेगी, छेकूड़ा से सुन्दर सिंह नेगी, विनायक से प्रदीप बुटोली, सुना से हरीश राम, चौंडा से कला देवी, हाटकल्याणी से उर्मिला बिष्ट, सवाड़ से बलवीर राम, बूरा से भगवती देवी तथा भेंटी से महेन्द्र सिंह ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण के उपरांत विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों तक पहुँचाया। उन्होंने राज्य सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और जनप्रतिनिधियों से इनके सफल क्रियान्वयन में सहयोग का आह्वान किया।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह ने जनपद के विकास और जनहित कार्यों को गति देने के लिए नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के संकल्प को मजबूत किया। समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में उपाध्यक्ष बीकेटीसी विजय कपरवाण, विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, राज्य मंत्री वरिष्ठ नागरिक सम्मान परिषद हरक सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

