June 26, 2026

माॅ ने फेंका नवजात शिशु झाड़ी में, क्या है पूरा मामला जाने इस खास खबर

कोटद्वार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हल्दुखता में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसमे एक नवविवाहिता ने नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। प्रसव के बाद जब महिला की तबियत खराब होने लगी तो परिजन महिला को लेकर बेस चिकित्सालय कोटद्वार पंहुचे। महिला के प्रसव की जानकारी परिवार वालो को नही थी। क्योंकि डेढ़ माह पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला के प्रसव होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के हाथपांव फूल गए। महिला ने प्रसव की बात छिपाने के लिए नवजात को झाड़ियों में फेंक दिया। घरवालों ने जब पैदा हुए बच्चे के बारे में पूछा तो महिला ने सुबह 4 बजे मरा हुआ बच्चा पैदा होने की बात कहकर बच्चे को झाड़ियों में फेकने की बात स्वीकार कर ली।

अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसमे पुलिस ने मौके पर पँहुच कर देखा तो नवजात की जिंदा था। जिसमे पुलिस ने नवजात को कपड़े में लपेटकर हॉस्पिटल भर्ती कराया जंहा पर अब नवजात की स्थिति सामान्य है।
सीओ कोटद्वार ने कहा कि इस मामले जो भी विधिक और न्याय संगत कार्यवाही होगी उसको अमल में लाया जाएगा।

Spread the love
error: Content is protected !!