August 15, 2026

धर्मशाला निर्माण के लोकार्पण को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष का चढ़ा पारा,तोड़ दिया शिलापट्ट,जानिए पूरा मामला

रिपोर्टर- मोहन गिरी

चमोली। थराली विधानसभा के विकासखण्ड नारायणबगड़ में पैतोली गांव में अन्नपूर्णा मठ सिद्धपीठ में जिला योजना में निर्मित धर्मशाला के लोकार्पण को लेकर थराली विधायक मुन्नीदेवी शाह और चमोली के जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत आमने सामने आ गए। जब धर्मशाला निर्माण का लोकार्पण थराली विधायक मुनी देवी ने किया तो कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष का पारा चढ़ गया और उन्होंने उस शिलापट्ट को ही तोड़ डाला।

 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत का कहना है कि थराली विधायक अपनी उपलब्धियां गिनाने की बजाय पंचायत प्रतिनिधियों के जिला योजना में चढ़ाए गए प्रस्तावों और उनके कार्यो पर जबरन अपने नाम का शिलापट्ट लगवा रही हैं। उन्होंने कहा 2020 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्राथमिकता में इस कार्य को रखते हुए जिला योजना से प्रस्तावित करवाया और ग्रामीण निर्माण विभाग ने इस पर निर्माण कार्य करवाया। लेकिन अब थराली विधायक इसे अपनी उपलब्धि बताते हुए जनता को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के माध्यम से जनता तक अपनी बात को पहुंचाएंगे और किस तरह थराली विधायक पंचायत प्रतिनिधियों के विकास कार्यो पर जबरन अधिकारियों पर दवाब डलवाकर अपने नाम कर रही हैं इसका खुलासा करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!