जिला चमोली के माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज






चमोली : माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज
भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया। ‘गंगा से गंगासागर तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश’ पहुंचाने के संकल्प के साथ शुरू हुई इस मुहिम में भारतीय सेना, गढ़वाल स्काउट, एनसीसी कैडेट्स, स्थानीय लोगों और सजग इंडिया समेत 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र माणा से नशामुक्त भारत अभियान की शुरुआत हुई। माणा से शुरू हुआ यह अभियान देशभर में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ
सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी पिछले 18 वर्षों से युवा संवाद के जरिए नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं। उत्तराखंड के 1600 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और 8 लाख से अधिक युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया है।

नशे के खिलाफ लंबे समय से चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को देखते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से ललित जोशी को ‘नशा मुक्त मित्र 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया है। अब माणा से शुरू हुई यह मुहिम गंगा से गंगासागर और कश्मीर से कन्याकुमारी तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगी।
ललित जोशी :सजग इण्डिया
