श्रीगढ़ में 60 परिवारों को वितरित की गईं सोलर लाइटें, ग्रामीणों ने विधायक का जताया
श्रीगढ़ में 60 परिवारों को वितरित की गईं सोलर लाइटें, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार
पोखरी/चमोली। विकासखंड पोखरी के श्रीगढ़ गांव में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की विधायक निधि से 60 परिवारों को सोलर लाइटें वितरित की गईं। ग्राम प्रधान कल्पना देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण परिवारों को सोलर लाइटें उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कल्पना देवी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी होती है। वहीं, रात के समय जंगली जानवरों की आवाजाही को देखते हुए गांव में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से ग्रामीण परिवारों को सोलर लाइटें उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें मिलने से ग्रामीणों को बिजली बाधित होने की स्थिति में भी रोशनी की सुविधा मिल सकेगी। ग्राम प्रधान ने पूरी ग्रामसभा की ओर से विधायक लखपत बुटोला का आभार व्यक्त किया।
सोलर लाइटें मिलने पर ग्रामीणों ने भी खुशी जताते हुए ग्राम प्रधान कल्पना देवी और विधायक लखपत बुटोला का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में ग्राम अध्यक्ष मदन बर्त्वाल, भगत सिंह, चंद्र सिंह, महावीर सिंह, ज्योत सिंह, मदन सिंह, रजनी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष लीला देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
