August 8, 2026

नगर पंचायत पोखरी को मिली एक और सैगात,51.90 लाख की धनराशि से बनेगा विशाल वार्ड में होगा पार्क निमार्ण

नगर पंचायत पोखरी के लिए राज्य सरकार ने एक और बडे़ तोहफे से नवाजा है। जिसमें वार्ड संख्या विशाल में पोखरी गोपेश्वर व आली मोटर मार्ग तिराहे के समीप 51.90 लाख रूपये की धनराशि से पार्क निमार्ण के लिए शासन द्वारा स्वीकृत मिली है। जिसके लिए प्रथम किस्त चालू वित्त वर्ष में 15.57 लाख रूपये अवमुक्त हो चुके है। इस पार्क के निमार्ण से पोखरी क्षेत्र में पर्यटन व मनोरंजन को बढावा मिलने के साथ साथ यहां के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाये भी बढेंगी। वही इस पार्क की स्वीकृति व प्रथम किस्त चालू वित्त वर्ष मंे अवमुक्त होने पर भाजपा युवा मार्चा के प्रदेश प्रवक्ता मंयक पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट,नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया है।


गौरतलब है कि इस ड्रीम प्रोजक्ट के लिए नगर पंचायत पोखरी व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत 2 साल से प्रयासरत थे।

Spread the love
error: Content is protected !!