February 7, 2026

विकासखण्ड पोखरी के थालाबैंड में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर।

 

29 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित।

प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी करें शिकायतों का निस्तारणः- सचिव सिंचाई एवं संस्कृति।

चमोली

मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी पहल जन-जन की सरकार के अंतर्गत विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड पोखरी में  श्री युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा बंदर एवं लंगूरों से फसलों को हो रहे नुकसान से संबंधित कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, इस दौरान शिविर की अध्यक्षता कर रहे युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं संस्कृति नें शिकायतों का निस्तारण करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण एक निश्चित समय एवं गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें साथ ही शासन स्तर की शिकायतों एवं समस्याओं को शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समय से होंना सम्भव हो सके।

शिविर में राज्य मंत्री रामचन्द्र गोड, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!