November 7, 2026

कर्णप्रयाग तहसील दिवस में 31 समस्याएं दर्ज, 15 का हुआ मौके पर निस्तारण

0
IMG-20250916-WA0009

 

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग विकासखंड मुख्यालय में तहसील दिवस का आयोजन खंड विकास सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, तहसीलदार कर्णप्रयाग और खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान बाल विकास, पेयजल, स्वास्थ्य, समाजकल्याण, आपदा से हुई क्षति, कृषि को बंदरों और सूअरों से नुकसान, सड़क और बिजली से जुड़ी कुल 31 समस्याएं ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने रखीं। जिला परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी ने बताया कि इनमें से 15 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।

फरियादी उमेश खंडूड़ी ने किसानों की सबसे बड़ी समस्या—जंगली जानवरों का मुद्दा उठाते हुए वन विभाग से शिकारी नियुक्त करने की मांग की। वहीं, ग्रामीण टीका प्रसाद मैखुरी ने गौचर से बेडाणू तक नेशनल हाईवे पर बरसात से हुई क्षति का आकलन कर प्रभावित लोगों को राहत दिलाने की मांग रखी।

तहसील दिवस पर सबसे ज्यादा शिकायतें पेयजल संकट और आपदा से क्षतिग्रस्त मकानों व गौशालाओं से जुड़ी सामने आईं। अधिकारियों ने इन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल