October 31, 2026

हंस फाउंडेशन द्वारा  देवर खड़ोरा गांव मे आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 65 से अधिक मरीजों की हुई जॉच

0
WhatsApp Image 2023-07-03 at 10.22.21 AM

 

हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली द्वारा गोपेश्वर के पास देवर खडोरा गांव में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 65 से अधिक लोगों ने अपनी ऑखों की जांच कराई। जिसमें 11 मरीजों की आंखों में मोतियाबिन्द की शिकायत पाई गई। इन मरीजों का हंस फाउंडेसन जनरल अस्पताल सतपुली मंे निःशुल्क ऑपरेशन के लिए ले जाया जायेगा। जहां मरीजों के लिए सभी प्रकार की सुविधायें निःशुल्क रहेगी। हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल के कॉडिनेटर दीपक गुसाई ने बताया कि नेत्र शिविर के दौरान सभी मरीजों को नजर के चश्में व दवाऐं निःशुल्क वितरित की गई।
आपको बता दें कि हंस फाउंडेशन के संस्थापक संत भोले जी महाराज व करूणामयी प्रख्यात आध्यात्मिक गुरू माता श्री मंगला जी की प्रेरणा से द हंस जनरल अस्पताल सतपुली के द्वारा उत्तराखंड दूर दराज क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ गरीब व जरूरत मंद लोगों को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल