September 7, 2026

कर्णप्रयाग में भूकंप आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल, कई विभागों ने लिया हिस्सा

उत्तराखंड के विभिन्न जनपदो में आपदाए लगातार आती रहती है। खासकर पर्वतीय जनपदो में भूकम्प जैसे आपदा का खतरा हर समय बना रहता है। वही इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा मार्क ड्रिल कर तैयारियां का पूर्वाभ्यास किया जाता है। जिससे आपदा को न्यून किया जाए।

इसीक्रम में चमोली जनपद के विकासखंड कर्णप्रयाग में आपदा प्रबंधन विभाग के नेतृत्व में अग्निशमन,एसडीआर एफ, डीडीआरएफ,स्वास्थ्य विभाग,आईटीबीपी,ग्राम्य विकास विभाग,राजस्व विभाग समेत कई विभागो ने मिलकर भूकम्प का मार्क ड्रील किया। मार्क ड्रील में कर्णप्रयाग स्थित खण्ड विकास अधिकारी भवन के पास भूकम्प से तीन लोगो के भबन में दबने की सूचना मिली,जिसमे SDRF,DDRF,ITBP,स्वास्थ्य विभाग आदि का द्वारा रेस्क्यू किया गया,जहां इन्टर काॅलेज कर्णप्रयाग के खेल मैदान से एम्बुलेंस के जरिए उप जिलाचिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया।

वही sdrf के एस आई भगत सिंह का कहना कि इस मार्क ड्रील का उद्देश्य आपदा के समय जनहानि को न्यून करना है।

भगत सिंह, एस आई एसडीआरएफ।

आईटीबीपी 8 वीं वाहनी गौचर द्वारा इस मार्क ड्रील में प्रतिभाग किया, इन्सपेक्टर दीपक बिष्ट का कहना है कि,उत्तराखण्ड के चारधाम यात्रा मार्क व यहां की भौगोलिक संरचना को देखते हुए आईटीबीपी हमेशा आपदा की दृष्टि तैयार रहती है।
दीपक बिष्ट,इन्सपेक्टर आईटीबीपी 8 वाहनी गौचर।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!