March 29, 2024

गौचर में अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी की हुई संयुक्त बैठक

गौचर में “अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी” से नियुक्त “गढ़वाल लोकसभा प्रभारी” श्री कुलदीप कुमार जी(पूर्व मंत्री हिमांचल प्रदेश), जिला चमोली के लिए काँग्रेस पर्यवेक्षक श्री कुलदीप पठानियाँ जी(पूर्व विधायक हिमांचल प्रदेश) तथा जिला रुद्रप्रयाग पर्यवेक्षक श्री तिलकराज शर्मा जी(पूर्व विधायक हिमांचल प्रदेश) ने जनपद चमोली व रुद्रप्रयाग के काँग्रेस कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। जिला कांग्रेस कमेटी चमोली के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी एवं काँग्रेस जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्री ईश्वर सिंह बिष्ट जी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस कार्यकर्ता बैठक में तीनों सम्मानित प्रभारियों ने 2022 में होनें वाले विधानसभा चुनावों में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी से नियुक्त सभी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मजबूती व एकजुटता से काम करने पर बल दिया तथा पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए उत्तम कार्य करने वाले कार्यकर्ता व पदाधिकारी को कांग्रेस पार्टी सम्मानित करने का कार्य करेगी।*

*बैठक को “प्रदेश कांग्रेस कमेटी” के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जीतराम जी, केदार विधायक श्री मनोज रावत जी, पूर्व मंत्री श्री मातवर कंडारी जी, काँग्रेस जिला अध्यक्ष चमोली श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्री ईश्वर बिष्ट जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती लक्ष्मी राणा जी, प्रदेश महामंत्री श्री हरिकृष्ण भट्ट जी, प्रदेश सचिव श्री मुकेश नेगी जी, नगर अध्यक्ष गौचर श्री सुनील पंवार जी, काँग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजयकिशोर भंडारी जी, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अंकुर रौथाण जी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन भंडारी जी, विधानसभा प्रभारी कर्णप्रयाग श्रीमती रीता पुष्पान जी आदि ने संबोधित किया।*

*इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कर्णप्रयाग श्री राजेन्द्र सगोई जी, नगर अध्यक्ष कर्णप्रयाग श्री महेश खंडूरी जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भुवन नौटियाल जी, विधानसभा सह प्रभारी श्री ईश्वरी मैखुरी जी, थराली ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवी जोशी जी, ब्लॉक अध्यक्ष देवाल श्री इंद्र सिंह राणा जी, ब्लॉक अध्यक्ष घाट श्री सुखवीर सिंह रौतेला जी, ब्लॉक अध्यक्ष गैरसैण श्री कुँवर सिंह बिष्ट जी, जिला पंचायत सदस्य श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, ब्लॉक अध्यक्ष नारायणबगड़ श्री गिरीश कंडवाल जी, जखोली ब्लॉक प्रमुख श्री प्रदीप थापियाल जी, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट जी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्री लक्ष्मण रावत जी, सेवादल के प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश डिमरी जी, जिला आईटी सेल अध्यक्ष श्री मनोज रावत जी, जिला प्रवक्ता श्री अर्जुन नेगी जी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सोहनी भंडारी जी आदि लोग शामिल रहे।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!