August 5, 2026

महड़ गांव में 15 अक्टूबर से माॅ चण्डिका की बन्यात का शुभारंभ,भक्तों में भारी उत्साह

रूद्रप्रयाग/महड़ गांवः दशज्यूला काण्डई महड़ गांव स्थित मां चण्डिका की रथ डोली देवरा यात्रा की तैयारियों पूरी विधि विधान के साथ की जा रही हैं। 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि में मां चण्डिका के मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जायेगी। मॉं चण्डिका देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने बताया कि देवरा यात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई है। 14 अक्टूबर को बह्रमडोली व फर्स का निमार्ण किया जायेगा व इनकी प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। 15 अक्टूबर को ब्रह्म मुर्हूत में माता की देवरा यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। ब्रमडोली का प्रथम प्रस्थान मॉ चण्डिका का मायका माने जाने वाला आगर गांव के लिए होगा। उसके बाद माता का जो भी आदेश होगा उसी स्थान के लिए देवरा यात्रा प्रस्थान करेगी।
आपको बता दे कि,महड़ गांव स्थित मां चण्डिका की बन्यात बीते 90 साल से अधिक समय के बाद आयोजित हो रही है। जिसमें रूद्रप्रयाग व चमोली जनपद के 22 से अधिक गांव के लोग सामिल है।मॉ चंण्डिका की रथडोली स्नान के लिए हरिद्वार भी जायेगी साथ ही जनपद चमोली व रूद्र्रप्रयाग समेंत अन्य जनपदों में रहने वाली ध्यिाणियों के ससुराल उन्हें आर्शीबाद देने पंहुचेगी। लगभग 9 दसक के बाद आयोजित हो रही इस देवरा यात्रा का बिभिन्न जनपदों में रहने वाले भक्त बेसब्री से इंतजार कर रहे है,साथ ही कई भक्तों द्वारा देवरा यात्रा के लिए सहयोग राशि व राशन आदि भी भेंट की जा रही है।

भानु प्रकाश नेगी,

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!