October 16, 2025

मॉ चण्डिका के फर्स पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब,नवरात्रि के बाद शुरू होगी देवरा यात्रा

 

रूद्रप्रयाग-दशज्यूला काण्डई महड़ गांव स्थित मां चण्डिका की देवरा यात्रा की तैयारियों शुरू हो चुकी है। बीते कई दिनों से चल रही तैयारियों के क्रम में आगर गांव स्थित मां चण्डिका के मायके से फर्स की पूजा अर्चना के बाद पौराणिक मंदिर महड़ गॉव में लाया गया। इस दौरान दूर दराज क्षेत्र व स्थानीय गांवों से पधारे सैकड़ों भक्तों ने मॉ चण्डिका की फर्स यात्रा माता के जयकारों के साथ की। महड़ गांव स्थित मां चण्डिका के मंदिर में फर्स की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद धियाणियों को टीका लगाकर  माता की चुनरी भेंट की गई व अन्य श्रृद्धालुओं को आर्शीवाद स्वरूप पुष्प भेंट किये गयें।

मां चण्डिका की देवरा यात्रा में सामिल होने वाले गांवों में महड़ काण्डई,आगर,सिमखोली,काण्डई,चौमड़ा,नल्डूगा,तमुण्डी समेत 22 गांव के लोग प्रमुख हैं। मां चण्डिका देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने बताया कि देवरा यात्रा अक्टूबर में नवरात्रि पूजन के बाद तय किया गया है। जिसमें सभी कोरोना गाईडलाईन का पालन किया जायेगा। माता की रथयात्रा सभी 22 गांवों के अलावा धियाणियों के घर भी आर्शीबाद देने पंहुचेगी।


आपकों बता दे कि, चण्डिका माता के फर्स पूजन यात्रा के दौरान खराब मौसम के बावजूद विभिन्न गांवों से पंहुची महिलायें व पुरूष माता की डोली के साथ पैदल आगर गांव से महड़ गांव पंहुचें महड़ गांव में सड़क अवरूध होने के बावजूद माता की फर्स डोली को भक्तों ने जान जोखिम में डाल कर  मंदिर में पहुंचाया। जहां माता के भक्तों ने खूब जयकारे लगायें।इस दौरान माता के भक्तों में देवरा यात्रा के लिए भक्ति व उत्साह का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी भक्तों ने भण्डारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मां चण्डिका देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट,महामंत्री देवेन्द्र सिंह जग्गी, कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह भण्डारी,प्रबंधक हीरा सिंह बिष्ट,उप कोषाध्यक्ष राजे सिंह रावत व सदस्य ललित मोहन काण्डपाल,मातवर सिंह नेगी,रणबीर सिंह नेगी,चन्द्रबीर, दर्शन सिंह नेगी,लक्ष्मी नेगी,कालिका प्रसाद काण्डपाल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 
भानु प्रकाश नेगी हिमवंत प्रदेश न्यूज महड़ गांव रूद्रप्रयाग

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!