स्वास्थ्य एवं समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. पवन शर्मा और डॉ. चिराग बहुगुणा सम्मानित



देहरादून, । स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड के प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चिराग बहुगुणा को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दोनों विशेषज्ञों ने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइट मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए लगातार अभियान चला रही है, जबकि डॉ. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर की ओर से नेत्र रोगों की रोकथाम एवं जागरूकता के लिए नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।
दोनों विशेषज्ञों को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
