September 29, 2026

कर्णप्रयाग: विधानसभा चुनाव हर हॉल में लडूंगा-मुकेश नेगी

कर्णप्रयागःविधानसभा चुनावों की तिथि तय होने के बाद तमाम विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्यासियों ने अपनी दावेदारी शुरू कर दी है। वही कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश सचिव व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी की दावेदारी पहले स्थान पर बनी हुई है। हॉलाकि कांग्रेस पार्टी का प्रदेश में टिकटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। हिमवंत प्रदेश न्यूज से खास मुलाकात के दौरान युवा नेता मुकेश नेगी ने बताया की वह कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में कई वर्षो से जनसेवा कर रहे है,और कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्यरत है। साथ ही व्यक्तिगत रूप क्षेत्र की जनता का असीमित प्यार व सहयोग आम जनता का उन्हें मिल रहा है।एक सवाल के जबाव में मुकेश नेगी ने कहा कि विधानसभा अवश्य लडूंगा चाहे पार्टी से टिकट मिले या न मिले। आपको बता देें कि, मुकेश नेगी पूर्व में नगर पालिका गौचर के अध्यक्ष रह चुके है। क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक सराहनीय कार्य किया।

Spread the love
error: Content is protected !!