November 5, 2026

गौचर मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ पांचवें दिन बालक खो-खो प्रतियोगिता में कर्णप्रयाग रहा विजेता

0
IMG-20231215-WA0012

 

Karnaprayag was the winner in the boys Kho-Kho competition on the fifth day of District Level Sports Mahakumbh at Gauchar Mini Stadium.

 

चमोली जिले के गौचर मिनी स्टेडियम में जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के पांचवें दिवस का जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ चमोली के द्वारा शुभारंभ किया गया उसके बाद अंडर 14बालक वर्ग अंडर 17बालक वर्ग और अंडर19 बालक वर्ग की खो -खो प्रतियोगिता शुरू की गई।
जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में शुक्रवार को अंडर 14 बालक वर्ग की खो खो प्रतियोगिता में विकासखंड कर्णप्रयाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया पोखरी ने द्वितीय स्थान और विकासखंड गैरसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं अंडर 17बालक वर्ग में कर्णप्रयाग ब्लाक ने प्रथम, गैरसैंण ने द्वितीय स्थान और दशोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग खो खो प्रतियोगिता में थराली ने प्रथम कर्णप्रयाग ने द्वितीय और दशोली ब्लाक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट और क्षेत्रीय युवा अधिकारी संदीप पंत ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रमाण और नगद राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिक्षक संघ चमोली प्रदीप भंडारी,भरत नेगी योगेन्द्र बर्त्वाल सहित तमाम खेल प्रतिभागी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल