September 20, 2026

माणा, चमोली में ITBP, सेना और NDRF का संयुक्त बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

 

माणा, चमोली

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के संयुक्त प्रयास से माणा, चमोली में चलाया गया तीन दिवसीय बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

भीषण ठंड (-12°C से -15°C), भारी बर्फबारी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, बचाव दलों ने स्निफर डॉग्स, थर्मल इमेजिंग तकनीक और उन्नत बचाव उपकरणों की सहायता से अपना अभियान जारी रखा और अधिकतम लोगों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की।

बचाव अभियान की प्रमुख उपलब्धियाँ:

46 लोगों को सुरक्षित बचाया गया और वे चिकित्सकीय देखरेख में हैं।
कुल 8 शव बरामद हुए, अंतिम शव आज मिला।
बर्फीले तूफान और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अभियान जारी रहा। स्निफर डॉग्स और थर्मल इमेजिंग तकनीक से खोज एवं बचाव कार्य को गति मिली।

ITBP हिमवीरों, भारतीय सेना और NDRF के जवानों ने असाधारण समर्पण, साहस और समन्वय का परिचय दिया, जिससे यह चुनौतीपूर्ण मिशन सफल हुआ।

यह अभियान आपदा प्रबंधन में ITBP, भारतीय सेना और NDRF की दक्षता, तत्परता और सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

 

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!