November 6, 2026

संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड ने किया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ का निरीक्षण।

0
IMG-20231016-WA0006

 

महाविद्यालय के निरीक्षण हेतु पहुंचे प्रोफेसर ए0 एस0 उनियाल संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड द्वारा महाविद्यालय जोशीमठ का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के उपरांत कॅरिअर कौंसिलिंग सेल द्वारा आयोजित एक दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा एवम मूल्य शिक्षा की उपादेयता परिसंवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों, नई शिक्षा नीति 2020 के आलोक में व्यावसायिक शिक्षा की महत्व एवम मूल्य शिक्षा के अंतरगत समाज को नशा मुक्त करने हेतु एंटी ड्रग अभियान, मानव सेवा हेतु ई- रक्त कोष अभियान, मतदाताओं हेतु मतदाता जागरूकता अभियान, निर्मल गंगा हेतु नमामि गंगे अभियान,पर गहनता से प्रकाश डालते हैं, उन्होंने छात्र-छात्राओं को SMART,WATCHFUL बनने का मूल मंत्र देते हुए SMART और WATCH FUL के प्रत्येक Letter का विस्तृत व्याख्या करते हुए छात्र-छात्राओं को motivation के साथ ही गुरु एवम माता- पिता का सदैव आदर करने का आह्वान किया l कार्यक्रम के अंत में सयुक्त निदेशक महोदय, द्वारा महाविद्यालय में उच्च शिक्षा के गुणात्मक विकास एवम छात्र-छात्राओं के GER हेतु छात्राओं के लिए छात्रावास, स्नातकोत्तर स्तर पर विषय, खेल मैदान, आदि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया l इससे पूर्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0डॉ0 विश्वनाथ खाली जी द्वारा कार्य क्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत वह अभिनंदन किया गयाl
कार्यक्रम का संचालन डॉ नवीन पंत असि0 प्रोफेसर द्वारा किया गयाl इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी बंधु व 50 छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे l

पुष्कर सिंह राणा
हिम्वंत प्रदेश न्यूज
नीती माणा घाटी जोशीमठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल