November 6, 2026

तलवाड़ी में विधिक जागरूकता व साक्षता शिविर का आयोजन।

0
Screenshot_20231016-204933

 

जनपद चमोली के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी में जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वाधान में  विधिक जागरूकता एवं बहुउद्देशीय साक्षता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज तिवाड़ी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुचाने के लिए प्रदेश में लगातार बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि विधिक शिविर के माध्यम से आम जन मानस तक सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, महिला अधिकारों व विधिक साक्षरता आदि के बारे में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर के शुभारम्भ में संस्कृत महाविद्याल सिमली के छा़त्रों ने वैदिक मन्त्रों का उच्चारण किया व रा0इ0का तलवाड़ी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बधाणी संस्था ने मंत्र-मग्ध पांडव नृत्य, राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने नन्दा देवी राजजात का जीवंत चित्रण तथा महिला मंगलदलों ने पारम्परिक वेश-भूषा में लोक संस्कृति पर आधारित झोड़ा-चाचड़ी के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शिविर में मुख्य अतिथि ने दिव्यांगो को व्हीलचियर, कान की मशीन, कम्बल, चैक आदि वितरित किये। वही इस असवर पर 18 से अधिक विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये। जिसमें साइबर सेल, दीनदयाल अंत्योदय, स्वयं सहायता समूहों, पशुपालन, कृषि,स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पर्यटन, शिक्षा, वन विभाग ने स्टॉल लगाये और सभी स्टॉलों का मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिरमनजीत कौर, विशेष कार्य अधिकारी सईद गुरफान, सीजीएम चमोली सचिन कुमार, सीजीएम कर्णप्रयाग छबी बंसल, न्यायमूर्ति कृष्टिका गुंजियाल, उपजिलाधिकारी थराली रविन्द्र जुवांठा, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मि़श्रा, प्रधानाचार्य नंदा बलभ देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

धनसिंह भण्डारी हिमवंत प्रदेश न्यूज देवाल चमोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल