October 31, 2026

सम्भल, उत्तर प्रदेश की जिला मुख्य विकास अधिकारी/सीडीओ कमलेश सचान को हरिद्वार सत्संग समारोह के लिए आमंत्रित किया भेंट की हंसलोक संदेश

0
IMG-20221110-WA0018

 

परमपूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से पिछले दिनों हमने सम्भल, उत्तर प्रदेश के जिला मुख्य विकास अधिकारी  कमलेश सचान जी से उनके बहजोई स्थित जिला मुख्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर हमने उन्हें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म ज्ञान और सामाजिक एकता की प्रतीक हंसलोक संदेश मासिक पत्रिका प्रदान की।

सीडीओ साहब  कमलेश सचान से भेंट के दौरान हमने उन्हें श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी के मार्गदर्शन में द हंस फाउंडेशन द्वारा देश‌ भर में किये जा रहे सत्संग, ‌ज्ञान प्रचार, मानव सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों की संक्षिप्त में जानकारी दी।

सीडीओ  कमलेश सचान जी बहुत ही विनम्र स्वभाव, सरल हृदय, संस्कारवान और आध्यात्मिक विचारों की धनी मुरादाबाद की रहने वाली आईपीएस महिला अधिकारी हैं‌। वे हमारी हंसलोक संदेश पत्रिका को बड़ी श्रद्धा और रुचि के साथ पढ़ती हैं।

इस मौके पर पत्रकार भागेश कुमार त्यागी ने एसडीएम साहब को 12-13 नवम्बर को हरिद्वार में आयोजित जनकल्याण सत्संग समारोह के लिए आमंत्रित किया।
???

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल