July 21, 2026

विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने किया सम्मान

 

ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र की प्रतिभाओ को सम्मानित किया।

सोमवार को महासभा के देहरादून रोड़ स्तिथ कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच राजेन्द्र गुप्ता,कराटे कोच शिवानी गुप्ता, भारतीय जूनियर फुटबाल टीम के कप्तान अभिषेक रांगड़, फुटबॉलर अशोक जैन एवं धावक आर्यन बिष्ट को खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनको नमन करते हुए भारत सरकार से उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग की।कार्यक्रम के दौरान कराटे के क्षेत्र में ऋषिकेश एवं राज्य को अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने हेतु कोच राजेन्द्र गुप्ता, कराटे कोच शिवानी गुप्ता को इंडिया नेशनल सीनियर एंड मास्टर्स किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर, सोनीपत हरियाणा में आयोजित हुई चौथी यूथ गेम्स नेशनल चेम्पियन शिप 2022 में 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाले धावक आर्यन बिष्ट एवं उत्तराखंड की टीम से फुटबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अशोक सैनी एवं भारतीय जूनियर फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए अभिषेक रांगड़ को सम्मानित किया गया।इस मौके पर लोक कलाकार विकास रयाल,समाजसेवी नरेश उनियाल,बाल कृष्ण बेलवाल,अंजली वर्मा,पंकज गुसाईं उपस्थित थे।

Spread the love
error: Content is protected !!