September 18, 2026

पोखरी में मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 123 वां संस्करण

चमोली,पोखरी मुख्य संवाददाताः भाजपा नगर मंडल पोखरी के बूथ संख्या 180 वल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मन की की बात के 123 वे संस्करण को उत्साह पूर्वक सुना गया। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमर सिंह रावत ने पोखरी क्षे.त्र के सभी बूथों पर मन की बात कार्यक्रम के 123 वें संस्करण को धूमधाम से आयोजित करने के भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
वही मन की बात कार्यक्रम के 123 वें संस्करण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आतंकवाद के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता, नक्सलवाद के खात्मे के लिए अपने दृढ़ता वचनबद्धता, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल संविधान की हत्या कर देश के विरुद्ध किए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्य का उल्लेख, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने भी इसका उल्लेख किया था।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के विभिन्न राज्यों में विभिन्न संस्थाओं व्यक्तियों के व्यक्तिगत किये जा रहे नए-नए प्रयोग इनोवेशन को प्रोत्साहित एवं हौसला-अफजाई जाए। प्रधानमंत्री ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि देसी एवं रोजगार के क्षेत्र में अद्वितीय प्रयासों के लिए वह बधाई के पात्र है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमर सिंह रावत, वूथ अध्यक्षा विनय देवी ,पूर्व महिला मंगलदल अध्यक्षा देवेश्वरी देवी, वूथ के सभी पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता व काफी संख्या में ग्रामीण महिलाये व बच्चे सामिल रहे।

Spread the love
error: Content is protected !!