November 26, 2026

नागनाथ में गणित की प्रवक्ता को दूसरे विद्यालय में अटैच करने को लेकर पोखरी खंड शिक्षा कार्यालय में अभिभावकों अनिश्चितकालीन धरना शुरू

0
IMG-20230214-WA0004

नागनाथ में गणित की प्रवक्ता को दूसरे विद्यालय में अटैच करने को लेकर पोखरी खंड शिक्षा कार्यालय में अभिभावकों अनिश्चितकालीन धरना शुरू

]

जनपद चमोली के राजकीय उत्कृष्ट इंटर कालेज नागनाथ में गणित की प्रवक्ता प्रियंका उनियाल को शासन स्तर से राजकीय इन्टर कालेज लंगासू अटैच करने पर पोखरी में अभिभावकों ने खंड शिक्षा कार्यालय में मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान अभिभावकों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया।
अभिभावक संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र सती ने कहा राजकीय उत्कृष्ट इंटर कालेज नागनाथ में गणित विषय की प्रवक्ता को इंटर कॉलेज लंगासू अटैच किया गया। जिसको लेकर शासन को लिखित रूप दिया गया की इंटर कॉलेज नागनाथ में गणित विषय में 46 छात्र-छात्राएं है जिसका भविष्य अधर में छोड़कर दूसरे विद्यालय में अटैच किया गया है। जल्द गणित की प्रवक्ता जल्द मूल विद्यालय में वापसी नहीं होती तो उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
वही नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत और व्यापार संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा विकासखंड पोखरी का इंटर कॉलेज नागनाथ सबसे पुराना विद्यालय जिसकी स्थिति अधिकारियों के द्वारा ऐसी बनाई जा रहें ।गणित प्रवक्ता को मूल विद्यालय में जल्द नहीं भेज गया तो शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
अभिभावकों का आरोप है शिक्षा विभाग की मिलीभगत से शासन स्तर से गणित की प्रवक्ता को दूसरे विद्यालय में अटैच
किया गया है।
धरने पर बैठने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, अभिभावक संघ अध्यक्ष जीतेन्द्र सती, व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र राणा,बंगथल के ग्राम प्रधान ललित मिश्रा, रमेश चौधरी, राधा रानी रावत,पुष्पा चौधरी, चन्दा नेगी,
विक्रम सिंह नेगी, हरिपाल पंवार,भरत चौधरी, अमरसिंह सहित तमाम अभिभावक मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल