June 25, 2026

उत्तराखंड में फिर बरसेगी आफत की बारिश, मौसम विभाग के किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार से प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि रविवार को प्रदेश के तीन जनपद देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना है….इसके बाद 21,22,23,24 और 25 अगस्त को प्रदेशभर के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि 26 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!