November 4, 2026

स्वास्थ्य सचिव का केदारनाथ यात्रा से पहले पैदल दौरा सरकार की कथनी- करनी पर मोहर लगाती हैःआशा नौटियाल

0
305958989_473302111474373_3943133475123036740_n

चारधाम यात्रा के शुभारंभ से प्रदेश में एक बार फिर से देश विदेश के पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ने लगी है। भले की विकट भूगोल व बदलता मौसम राज्य सरकार व चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों के लिए चुनौती बना हुआ है बावजूद राज्य सरकार चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने जुटी हुई है। वही केदारनाथ में यात्रा शुभारंभ से पहले स्वास्थ्य सचिव का केदारनाथ पैदल दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है। स्वास्थ्य सचिव के केदारनाथ पैदल यात्रा करने पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पूर्व विधायक केदारनाथ ने जमकर तारिफ की है। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश पर स्वास्थ्य सचिव का यात्रा से पहले धरातल पर स्थितियों का जायजा लेने पंहुचना सरकार की कथनी और करनी पर मोहर लगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल