October 31, 2026

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

0
IMG-20230723-WA0012

 

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से की शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया।

निशंक ने अपनी स्वरचित पुस्तकें व कृतियां श्री महाराज जी को भेंट की।

सांसद निशंक ने एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सरकार की ओर से हमेशा एसजीआरआर ग्रुप को मिलेगा सहयोग।

देहरादून। हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने  श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं, हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। सांसद निशंक ने श्री महाराज जी को अपनी स्वरचित पुस्तकें एवम् कृतियों का संकलन भी भेंट किया। निशंक ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उनके द्वारा रचित कुछ पुस्तकों को छात्र-छात्राओं के लिए रखवाने का भी आग्रह किया। सांसद ने श्री गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेषरूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।
रविवार सुबह 10ः00 बजे हरिद्वार सांसद का काफिला श्री दरबार साहिब पहुँचा। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार सांसद का स्वागत किया गया। श्री महाराज जी ने सांसद को श्री दरबार साहिब का का स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान हरिद्वार सहित उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बरसात के कारण प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवम् बचाव से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व सांसद निशंक ने चमोली में हुई घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
सांसद निशंक ने जानकारी दी कि थानो में लेखक गांव विकसित किया जा रहा है। उत्तराखण्ड के ऐसे साहित्यकार, लेखक, कवि जिन्होंने हिन्दी साहित्य एवम समाज के लिए अमूल्य योगदान दिया है लेकिन किन्हीं कारणों से वे अभी तक केवल भूली बिसरी यादों में रह गए हैं, लेखक गांव ऐसी महान विभूतियों को समाज के सामने लाने व उन्हें पहचान दिलाने का काम करेगा। निशंक ने श्री महाराज जी को लेखक गावों में आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को सरकार का मजबूत सहयोगी बताया। कहा कि एसजीआरआर बहुत बड़ा संस्थान है व समाजसेवा के लिए समर्पित है। सरकार की ओर से हमेशा एसजीआरआर ग्रुप को पूरा पूरा सहयोग किया जाएगा।
श्री महाराज जी ने सांसद निशंक को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर संस्थान के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। कागिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। सांसद ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल