November 29, 2026

हरदा पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से कार्यमुक्त, हाईकमान ने हरीश चौधरी को सौंपी जिम्मेदारी, हरदा ने जताया आभार

0

कांग्रेस हाईकमान ने हरीश रावत को पंजाब के प्रदेश प्रभारी पद से मुक्त कर दिया है। जिसके बाद अब यह जिम्मेदारी हरीश चौधरी को सौंपी दी गई है। हाईकमान ने हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया है।

हरीश चौधरी राजस्थान के राजस्व मंत्री हैं। वह 2017 में पंजाब के सह प्रभारी भी रहे हैं। कांग्रेस ने जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई थी तो चौधरी को आब्जर्बर बनाकर भेजा था। तब से ही वह पंजाब में है। और आज उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है।

]

 

बता दें कि पिछले लंबे समय से हरीश रावत पंजाब के प्रदेश प्रभारी पद से खुद को मुक्त करने का आग्रह कांग्रेस हाईकमान से कर रहे थे। जिसके बाद आज उन्हें पंजाब के प्रदेश प्रभारी पद से पद मुक्त कर दिया गया है। इसके लिए हरीश रावत ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल