August 2, 2026

29 अप्रैल से सिदेली में भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन।

विकासखंड पोखरी के ग्राम सिदेली में प्रसिद्ध कथा वाचक वासुदेव थपलियाल के मुखारविंद से नवीन नेगी परिवार द्वारा अपने पित्रों के उद्धार हेतु भव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 29 अप्रैल से 6 मई तक आयोजित होगा सभी क्षेत्र के भागवत प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
कथा आयोजक नवीन नेगी ने बताया कि समस्त पुण्य पित्रों और स्वर्गीय पिता विजेन्द्र सिंह नेगी की मोक्ष के लिए यह श्रीमद्भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ का आयोजन कर रहे है कथा का आयोजन दोपहर 1बजे से 4.30 तक आयोजित होगा। इस भव्य कथा के श्रवण पान के लिए सभी क्षेत्रवासी कथा स्थल पर सादर आमंत्रित किए गए है। कथा में 5 मई को भव्य जल कलश यात्रा और 6 मई को पूर्णाहुति के बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाऐगा जिसमें सभी भागवत प्रेमी पित्रों का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!