December 6, 2023

कार्तिकेय स्वामी मंदिर में बैकुठ चर्तुदशी पर भव्य अनुष्ठान व विशाल भण्डारे का आयोजन,निःसंतानों के विशेष निमंत्रण

 

रूद्रप्रयागः25 नवंम्बर 26 कार्तिक पूर्णिमा पर बैकुण्ठ चर्तुथी के अवसर पर भव्य आयोजित किया जायेगा।यह जानकारी कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने हिमवंत प्रदेश न्यूज से खास बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि विगत 80 वर्षाे से अधिक समय से कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के द्वारा समय समय पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान किये जाते है। जिससे क्षेत्र की सुख समृद्धि बनी रहती है। भगवान कार्तिकेय के मंदिर में देश विदेश के निःसंतान हर साल कार्तिक पूर्णिमा बैकुण्ठ चर्तुदशी पर रात्रि समय दिया लेकर प्रार्थना करते है। और आज तक किसी भी दम्पति का यह ब्रत खाली नहीं गया है। इस बार कार्तिकेय मंदिर समिति के द्वारा क्षेत्र की जनता के आवाहन पर विशाल बैकुण्ठ चर्तुदशी अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भक्तों के लिए भण्डारा भी आयोजित किया जा रहा है।
आपको बतादें कि जनपद रूद्रप्रयाग व चमोली के मध्य में क्रौच पर्वत पर स्थित देवसैनानी भगवान कार्तिकेय मंदिर उत्तर भारत का एक मात्र मंदिर है। जहां उत्तराखंड समेत देश व विदेश के श्रद्वालु साल भर भगवान के दर्शनों के लिए आते है। साथ ही भगवान कार्तिकेय चमोली व रूद्रप्रयाग जनपद लगभग 365 से अधिक गांव के भूमियाल आराध्य देव है। जिनमें क्षेत्र के लोगों की अटूट श्रद्धा व भक्ति समाहित है।
भानु प्रकाश नेगी हिमंवत प्रदेश न्यूज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!