August 11, 2026

ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र गुसाई का स्थानांतरण पर भव्य विदाई समारोह

पोखरी ब्लाक से ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र गुसाई के स्थानांतरण कीर्ति नगर होने पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने दी विदाई

पोखरी ब्लॉक सभागार में ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह गुसाईं के जनपद टिहरी के विकासखंड कीर्ति नगर में स्थानांतरण सहायक खंड विकास अधिकारी बनने पर पोखरी ब्लॉक सभागार में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह विष्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
वही खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह विष्ट ने ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र गुसाई को सहायक खंड विकास अधिकारी बनने पर बधाई और उनके द्वारा किए कार्यो सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में राजेंद्र सिंह गुसाई ने कहा 5 सालों में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के द्वारा जो सहयोग दिया गया है उसे आजीवन याद रखेंगे।
इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य सुमित रावत ,जे पी सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी महावीर बैनोला, दीपक कुमार, देवेंद्र रावत, अनुज तिवारी, सुभाष डिमरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, राणा अनूप सिंह नेगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों मौजूद थे मंच संचालन युवा कल्याण अधिकारी दीपक विष्ट के द्वारा किया गया।

Spread the love
error: Content is protected !!