November 4, 2026

इंटर कॉलेज नागनाथ गणित प्रवक्ता को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक धरना जारी

0
IMG-20230215-WA0008

 

जनपद चमोली के विकासखंड पोखरी में इंटर कॉलेज नागनाथ गणित की प्रवक्ता को दूसरे विद्यालय में अटैच करने को लेकर अभिभावकों का बुधवार को भी खंड शिक्षा कार्यालय पोखरी में क्रमिक धरना जारी है।
वही अभिभावक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सती ने कहा गणित की प्रवक्ता प्रियंका उनियाल को शिक्षा विभाग की मिलीभगत से शासन द्वारा दूसरी विद्यालय में अटैच किया गया है। जिसके कारण गणित की 46 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में है।गणित की प्रवक्ता को जब तक मूल विद्यालय में नहीं भेजा गया तब तक क्रमिक धरना जारी रहेगा
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, रमेश चौधरी, विक्रम सिंह नेगी ,अमर सिंह ,गीता देवी ,राधा रानी रावत चंदा नेगी सहित तमाम अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल