August 15, 2026

सीएम धामी ने देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट का किया लोकार्पण

  • देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट का वर्चुअल लोकार्पण

  • राज्य के गरीब मेधावी बच्चों के लिये उपयोगी- मुख्यमंत्री

  • हिमालयन सुपर 30 के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क दी जायेगी आई.आई.टी की कोचिंग

  • 11 वीं, 12 वीं तथा 12 वीं पास कुल 90 बच्चों को दी जायेगी कोचिंग

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट https://www.himalayansuper30.in/ का वर्चुवली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के इस प्रयास को राज्य के मेधावी गरीब बच्चों के व्यापक हित में बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति के विकास में अमूल्य योगदान है। हमारे नौनिहाल हर क्षेत्र में आगे आयें, दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखायें इसके लिये तकनीकि दक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में विकल्प रहित संकल्प लेना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर 30 के प्रयास सुपर 300 हो इसकी वे कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साधनहीन गरीब नौनिहालों को सुपर 30 के माध्यम से आवास, भोजन, कोचिंग आदि की निःशुल्क व्यवस्था कर उन्हें आई.आई.टी के लिये तैयार करने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे हमारे छात्रों को उनकी सफलता की मंजिल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सचिव शिक्षा राधिका झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हिमालयन सुपर 30 के प्रयासों को राज्य में सफलता से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!