November 18, 2026

गोद जनसेवा फाउंडेशन ने धूम-धाम से मनाया दूसरा स्थापना दिवस

0
IMG_1106

भानु प्रकाश नेगी

,देहरादून

मोहब्बेवाला स्थित गोद जनसेवा फाउंडेशन ने अपने द्वितीय स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया।स्थापना दिवस के अवसर पर गढवाली गायिका अंजू बिष्ट व आरोही म्युजिक ग्रुप व अनेक क्षेत्रीय कलाकारो ने रंगारंग प्रस्तुती दी। इस दौरान गोद जनसेवा फाउंडेसन ने संस्था को प्रोत्साहित करने वाले व जिन जरूरतमंदों की संस्था द्वारा मदद की गई है,उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र लिंगवाल ने कहा कि द्वितीय स्थापना दिवस पर संस्था के द्वारा बीते समय में किये जा रहे कार्यो का अवलोकन व जिन बच्चों की सहायता की गई है उन्हें समानित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संस्था अनाथ व असहाय बच्चो को छात्रवृति के अलावा निर्धन कन्याओं के विवाह करने का काम भी कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान युवा नेता व पत्रकार अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि गोद जनसेवा संस्था बेटी पढाओं बेटी बचाओं के नारे को साकार कर रही है टिहरी और देहरादून में संस्था द्वारा खास कार्य किया गया है।
रंगारंग कार्यक्रम के दौरान आरोही म्युजिक ग्रुप के संस्थापक बालकिशन धस्माना ने कहा कि जो आनन्द अपनी लोकभाषा के कार्यक्रम में आता है वह कही नहीं आता है।
कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल भ्रातृ मंडल संस्था के अध्यक्ष सुन्दर लाल सेमवाल,महासचिव जयपाल रावत,पत्रकार रोबिन सिंह चौहान,पार्षद राजेश परमार,विश्वभास्कर मैन्दोला समेत गोद संस्था के तमाम पदाधिकारी व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल