देवप्रयाग में शराब ठेके के विरोध को युवा नेता गौरव फर्स्वाण का समर्थन


देवप्रयाग में शराब ठेके के विरोध को गौरव फर्स्वाण का समर्थन
देवप्रयाग। क्षेत्र में प्रस्तावित शराब ठेके के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गौरव फर्स्वाण ने आंदोलनरत महिलाओं और स्थानीय लोगों के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है।
उन्होंने कहा कि देवप्रयाग सहित अन्य क्षेत्रों में ग्रामीण महिलाएं और जनप्रतिनिधि लंबे समय से शराब ठेकों का विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। फर्स्वाण ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलकर सामाजिक ताने-बाने को कमजोर कर रही है, जिससे परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जबकि सरकार का ध्यान शराब के कारोबार को बढ़ाने पर केंद्रित है। इसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
फर्स्वाण ने सरकार से मांग की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए देवप्रयाग में प्रस्तावित शराब ठेके को तत्काल निरस्त किया जाए और स्थानीय लोगों की राय को प्राथमिकता दी
